राष्ट्रपति भवन की तरह देश छोड़कर नहीं भागे हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति

पार्लियामेंट स्पीकर का दावा, देश में ही हैं गोटबाया

कोलंबो, 12 जुलाई।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भले गोपनीय ठिकाने पर हों लेकिन दोनों फिलहाल देश में ही हैं.

पिछले कुछेक दिनों से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के कयास लगाए जा रहे थे.

इससे संबंधित खबरें और वीडियो वायरल हुए जिसमें उनके देश छोड़ने के दावे किये जा रहे थे.


श्रीलंकन पार्लियामेंट स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने उन चर्चाओं को गलत बताया है कि गोटबाया ने किसी दूसरे देश की शरण ले ली है.

उन्होंने साफ किया कि दोनों नेता देश में ही हैं.

राष्ट्रपति गोटबाया ने देश की संसद को सूचना दी है कि वे 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देंगे.

अभूतपूर्व राजनीतिक और आर्थिक संकट से बेहाल श्रीलंका में गत शनिवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा था.

उग्र प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से तत्काल पद छोड़ने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी.

राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे से पहले राष्ट्रपति गोटबाया वहां से निकलकर किसी सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच चुके थे.

राष्ट्रपति के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमाए हुए हैं.

जबकि सर्वदलीय सरकार बनाकर देश को इस भयावह संकट से उबारने की कोशिशें भी लगातार चल रही हैं.

लेकिन देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, दोनों नेताओं ने पिछले कई दिनों से जनता का गुस्सा फूटने के बाद भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है.

राष्ट्रपति गोटबाया ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही है जिसके बाद सर्वदलीय सरकार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img