Advertisment

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में F‑16 और JF‑17 समेत पाकिस्तान के कई फाइटर जेट गिराए गए, एयर चीफ एपी सिंह का दावा

Desk. भारतीय वायुसेना(IAF)के एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान पाकिस्तान के हवाई अड्डों और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुए कथित सटीक हमलों की विस्तृत जानकारी दी। एयर चीफ ने बताया कि इन हमलों से पाकिस्तान की हवाई ताकत को जमीन और हवा दोनों पर भारी झटका लगा है और वायु सेना के पास इसके स्पष्ट सबूत मौजूद हैं।

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को लेकर एयर चीफ का दावा

एयर चीफ ने दावा कि, ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों, रडार सिस्टम और कमांड‑एंड‑कंट्रोल केंद्रों को लक्षित कर भारी क्षति पहुंचाई गई। कम से कम 4 रडार, 2 कमांड‑एंड‑कंट्रोल सेंटर, 2 रनवे, तथा 3 हैंगर/टारमैक क्षतिग्रस्त किया गया। हैंगरों में रखे विमानों में निशान मिले, इनमें F‑16 बेस के हैंगर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि, हैंगरों/टारमैक पर एक C‑130 प्रकार का ट्रांसपोर्ट विमान, एक AWACS/एयरबोर्न वॉर्निंग‑एंड‑कंट्रोल विमान और लगभग 4–5 फाइटर विमानों के नष्ट होने के निशान मिले। साथ ही एक SAM (सरफेस‑टू‑एयर मिसाइल) सिस्टम भी पूरी तरह नष्ट हुआ।

एयर चीफ ने बताया कि लंबी दूरी की एक स्ट्राइक (~300 किलोमीटर से अधिक) में AWACS/सिगइंट विमान गिराया गया। वायु रक्षा ने 5 हाई‑टेक फाइटर (F‑16 और JF‑17 श्रेणी) को भी निष्क्रिय किया। कुल मिलाकर जमीन और हवा में पाकिस्तान के लगभग 9–10 फाइटर विमानों के नुकसान का दावा किया गया। एयर चीफ ने कहा, “हमने सिर्फ एक रात में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। हमारे हमले सटीक थे और न्यूनतम नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल हुआ।”

1971 के बाद का सबसे विनाशकारी अभियान

उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर को 1971 के बाद का सबसे विनाशकारी अभियान करार दिया गया। सभी सेनाओं (थल, वायु, नौसेना) के समन्वय और लॉन्ग‑रेंज SAM मिसाइलों को अभियान की सफलता में निर्णायक बताया गया। उन्होंने कहा कि वायुसेना ने ऑपरेशन के वीडियोज और कैमरा‑फीड संकलित कर रखे हैं, आवश्यकता पर और जानकारी साझा की जा सकती है।

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...