Advertisement
Advertisement

‘देश में विपक्ष को खत्म कर देना यह प्रधानमंत्री की सोच’

पटना : विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया बयान पर बिहार में जमकर हंगामा हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि चार जून को इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर इस बयान को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि किन को खत्म करेंगे किन को मरवाएंगे इस पर हम क्या कर सकते हैं।

मुकेश सहनी ने कहा कि जब विपक्ष नहीं रहेगा देश कहां रहेगा। यह नहीं चाहते हैं कि विपक्ष रहे। देश में विपक्ष को खत्म कर देना यह प्रधानमंत्री के सोच है। देश में जब विपक्ष नहीं रहेगा तो हिटलरशाही की तरह चलेगा। इन लोग जो चाहेगा वहीं होगा। अगर हिटलर उनको बना दें तो मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। मुकेश सहनी एक बार फिर कहा कि मैं बयान दिया और उनको बुरा लगा। मैं सीवान से सीतामढ़ी और गया और मेरी सुरक्षा खत्म हो गई। देश की जनता को पता है। देश की जनता चार तारीख को निर्णय लेगी।

सहनी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर जिसे भाजपा ने कर प्रहार किया है कि मुसलमान को आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आरक्षण नहीं दिया। मुसलमान को ईडब्ल्यूएस में आरक्षण नहीं मिला। हर जाति धर्म के हर लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। धर्म के नाम पर कभी आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के बाहर निकलने पर पर कहा कि चुनाव के लिए निकाले गए हैं।

यह भी पढ़े : सहनी का शाह पर निशाना, कहा- बिहार में चौंकाने वाला आएगा रिजल्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...