रांची: एनसीबीआर की रिपोर्ट में झारखंड की स्थिति काफी डराने वाली है। रिपोर्ट की माने तो झारखंड में सीनियर सिटीजन के खिलाफ होने वाले अपराध दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।
रज्य में बुजुर्ग के खिलाफ अपराध में इजाफा हुआ है, तो दुसरी तरफ बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में 2.67 प्रतिशत इजाफा हुआ है। इसके अलावा राज्य में नाबालिग बच्चों के द्वारा किये जा रहे अपराध में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बर्ष 2021 में बच्चों के अपराध के 51 मामले दर्ज किये गये थे, तो वहीं 2022 में इस प्रकार के अपराध की संख्या 123 हो गई है।
एसटी\एससी महिलाओं के अपमानित करने के मामले में भी झारखंड में इजाफा हुआ है। 2021 में इसकी संख्या 250 थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 283 पहुंच गई है।
अनुसूचित जाती के खिलाफ भी मामले में इजाफा देखने को मिला है। 2021 में 546 मामले दर्ज हुए थे, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 674 हो गया है।
झारखंड मे साइबर अपराध के मामले भी लगातार बढ़ रही है। 2022 में 967 मामले साइबर अपराध के मामले दर्ज है। एनसीबीआर की रिपोर्ट में झारखंड में अपराध का जो रिकॉड सामने आया उसके अनुसार वर्ष 2022 में राज्य में 48,726 मामले अपरध के दर्ज हुए है।


