Jharkhand: झारखंड में कल यानी 21 मार्च को सरहुल और ईद का त्योहार मनाया जाना है। इसे लेकर रांची में शोभायात्रा निकाली जाएगी और ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत सुबह 6 से रात्रि 12.30 बजे तक शहर में भारी व मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
इसे लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने क्या बताया
इसे लेकर Ranchi ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि ईद की नमाज की समाप्ति तक हरमू रोड, मेन रोड समेत कई मार्गों में सुबह में वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरहुल को लेकर भी कई रूट बदले गए हैं।
इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
अगर आप कल Ranchi में किसी काम के लिए निकलना चाहते हैं तो खबर आपके काम की है। मेन रोड में रतन पीपी से गुप्ता भंडार के बीच यातायात बंद रहेगा। अलबर्ट एक्का चौक की तरफ से डोरंडा की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां सर्जना चौक से मुड़कर कांटाटोली, बहूबाजार होते हुए जा सकेंगी।
डोरंडा की ओर से आने वाले वाहन सुजाता चौक से क्लब रोड होते हुए मुंडा चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।
इस रास्ते से कर सकेंगे ट्रैवल
सुजाता चौक से डोरंडा की ओर जाने वाले वाहन बिग बाजार, कडरू पुल होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकेंगे।
प्लाजा चौक से होते हुए लालपुर चौक तक गाड़ियां नहीं चलेंगी।
पुस्तक पथ अपर बाजार में शहीद चौक से गांधी चौक तक गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड तथा फिरायालाल और हरमू ईदगाह के लिए पार्किंग गोशाला के समीप होगा।
21 मार्च को शहरी क्षेत्र में सुबह 6 से रात्रि 12:30 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, रिंग रोड होकर चलेंगे।
एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही जाएंगे और वहीं से अन्य मार्गों पर संचालित होंगे।
जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक की तरफ परिचालन वर्जित रहेगा।
अपर बाजार से शहीद चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक की तरफ आने वाले सामान्य नहीं आ-जा सकेंगे।
थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
पुरुलिया रोड से सर्जना चौक सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की तरफ सामान्य वाहन नहीं आएंगे।
चर्च रोड से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों की नो इंट्री।
उल हाउस के पास मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
कर्बला से रतन पीपी की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों बंद रहेंगे।
पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर परिचालन बंद रहेगा।
मेकॉन चौक से मुंडा चौक फ्लाईओवर पर परिचालन बंद रहेगा।
बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बहुबाजार तक होगा।
पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक से परिचालन वर्जित रहेगा।


