Dhanbad में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Dhanbad: धनबाद से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित एक खंडहरनुमा कृषि बाजार की है।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने करीब 20 वर्षीय युवक रोहित सिंह का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खंडहरनुमा दुकान के नीचे पड़े खून पर पड़ी, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। जब लोग ऊपर पहुंचे तो वहां रोहित सिंह का शव मिला।

पुलिस को मिले अहम सुराग

बताया जा रहा है कि रोहित सिंह कई वर्षों से उसी खंडहरनुमा दुकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। रोज की तरह वह रात में खाना खाकर सोने चला गया था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। सीढ़ियों पर खून से सने चप्पलों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच जारी है। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और सभी की नजर अब पुलिस जांच के नतीजों पर टिकी है।

 

 

 

Palamu Cyclothon 2026: नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली, युवाओं...

पलामू में साइक्लोथॉन 2026 का सफल आयोजन हुआ। युवाओं और विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और खेलों को अपनाने का...

Bharat Tiwari Encounter: वीडियो सामने आने के बाद एनकाउंटर पर उठे...

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर ज़िले में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े...

Bihar: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्ती, 10 राजस्व अधिकारियों के...

Bihar Revenue Department Action: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।...