Advertisement
Advertisement

दानापुर मंडल प्रबंधक मोकामा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अवैध कब्जा देख जमकर बिफरे

मोकामा : दानापुर रेलवे मंडल प्रबंधक विनोद कुमार आज यानी 20 मार्च को मोकामा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित रेलवे क्वार्टर पर अवैध कब्जा देख जमकर बिफर पड़े। उन्होंने मोकामा के प्रभारी स्टेशन अधीक्षक और आईडब्लू को कड़ी फटकार लगाते हुए चार्जशीट देने का आदेश दिया है। इसके पूर्व हाजीपुर मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह और डीआरएम विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से गंगा नदी पर बने डबल डेकर रेल पुल का भी निरीक्षण किया।

DRM विनोद कुमार ने करीब 2 घंटे तक घूमघूम कर स्टेशन परिसर का किया अवलोकन

डीआरएम विनोद कुमार ने करीब दो घंटे तक घूमघूम कर स्टेशन परिसर का अवलोकन किया। मोकामा स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता नजर आई। रेलवे की जमीन पर खुली अवैध दुकान, पार्किंग में जलजमाव और रेलवे क्वार्टर पर अवैध कब्जा देख डीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टेशन परिसर में बिजली पानी और यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। डीआरएम के साथ अधिकारियों की पूरी टीम भी शामिल थी।

Mokama Railway Station 2 22Scope News

Mokama Railway Station 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू ने UGC, सरकार की नीतियों व विपक्ष की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...