रोहतास: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत मंगलवार को सासाराम पहुंचे। सासाराम में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार के पास पहले रोजगार और विकास का कोई विजन नहीं था। जब हम सरकार में आये तो फिर राज्य के युवाओं को रोजगार दी। हमने 17 महीने की सरकार में सबसे अधिक युवाओं को नौकरी दी। नीतीश कुमार अब बूढ़े हो गए और अब वे कुछ भी करने के लायक नहीं हैं।
उन्होंने केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ गुजरात को दे रहे हैं। बिहार पूरी तरह से बेरोजगारी और पलायन के मामले में अव्वल राज्य बन गया है। इस दौरान तेजस्वी ने अपनी घोषणाएं भी दोहराई और कहा कि अगर राज्य की जनता मुझे चुनती है तो हम बिहार में माई बहिन मान योजना लागू करेंगे और राज्य की महिलाओं को 2500 रूपये प्रति महीने देंगे।
अन्य लागू पेंशन योजनाओं में भी राशि बधाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के जीत के लिए कई टिप्स दिए और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जोश भरे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Patna में इस वजह से दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने कहा…
रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
State Government State Government State Government
State Government
Highlights


