खगड़िया: आगामी 19 जुलाई को मुंगेर में लोजपा(रा) की नव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर खगड़िया परिसदन में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की जबकि बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रह।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 जुलाई को मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति तय करना था। पार्टी नेतृत्व ने जिले के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज़ करें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- JDU के भागलपुर जिलाध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने की घोषणा…
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट


















