JDU के भागलपुर जिलाध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने की घोषणा…

भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया सेवार्थ शिविर के उद्घाटन करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव बांका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भागलपुर जिला JDU कार्यालय का भी दौरा किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी की विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारी चल रही है। पार्टी के अधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, संजय राम, JDU राज्य सलाहकार समिति के सदस्य शिशुपाल भारती सहित कई जदयू नेता मौजूद थे।

इस दौरान JDU जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष के समक्ष सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवारी की दावा ठोक दिया। JDU जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी ने चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि विगत 35 वर्षों से पार्टी में लगातार संघर्ष कर रहा हूं। मुख्यमंत्री से सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से टिकट की मांग भी कर चुका हूं। मुख्यमंत्री द्वारा अश्वासन मिला है जहां व्यापक रूप से चुनाव की तैयारी चल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नौंवी फेल तेजस्वी से नहीं संभलेगा बिहार, LJPR ने कहा सरकार में सहयोगी होने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...