बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल अचुआरा गांव के पास एनएच-31 को जाम कर हंगामा किया। बाढ़ पुलिस किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि हसन चक गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू ट्यूशन पढ़ कर बाढ़ से अपने घर ऑटो रिक्शा पर सवार होकर हसन चक गांव जा रहा था। घर के निकट पहुंचते ही टेंपो से उतरने से पहले गोलू को अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक गोलू के शव टेंपो पर ही पड़ा रह गया। बाढ़ पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रिपोर्ट : अनिल कुमार