JSSC CGL Exam: कल रांची के 131 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सेंटर्स से 200 मीटर तक निषेधाज्ञा रहेगी लागू

JSSC CGL Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योगयताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL Exam) शनिवार और रविवार को प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 बजे से 01:30 बजे और तृतीय पाली दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रांची में 131 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

JSSC CGL Exam को लेकर निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका के मद्देनजर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गयी है, जो निम्न प्रकार है।

  1. पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
  2. किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
  3. किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
  4. किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर)
  5. किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
  6. यह निषेधाज्ञा दिनांक 21.09.2024 एवं दिनांक 22.09.2024 को प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 08:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...