Jharkhand: झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। राज्यभर में लोग हाथियों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं और इसी बीच एक बार फिर हाथियों ने कोडरमा में हमला किया है। जिसमें 1 युवक की जान भी चली गई है।
सो रहे युवक को हाथियों ने कुचला
मिली जानकारी के अनुसार यहां हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। बता दें हाथियों ने घर के बाहर सो रहे रोहित कुमार को मार डाला । रोहित शिवनंदन प्रसाद यादव का पुत्र था और वह ग्राम कटिया, सतगावां का रहने वाला था।
पंचायत भवन को भी पहुंचाया नुकसान
इस दौरान हाथियों के झुंड ने गांव के बाहर स्थित पंचायत भवन को भी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ सतगावां चौक को जाम कर दिया है।
एक महीने में 4 लोगों की गई जान
कोडरमा में करीब एक माह में हाथी के हमले में अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हाथियों का आतंक और मूवमेंट के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है
बता दें वन विभाग के इस तरह के शिकायत लगातार सामने आ रहे हैं जबकि सीएम हेमंत सोरेन न झारखंड में हाथियों के हमले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी।
Highlights







