चंद सेकंड में गाड़ी लेकर फरार हुआ चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

नालंदा : बिहारशरीफ में एक चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चंद सेकंड में ही कैंपस से गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गया। मामला बिहार थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक ऑर्थो केयर कागजी मोहल्ले का है। सीसीटीवी में कैद चोर की यह करतूत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला 24 जून के दोपहर का है।

ऑर्थो केयर के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि उनके कैंपस से एक मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई है। यह पूरी घटनाक्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। लगातार सक्रिय चोरों के द्वारा उनके क्लीनिक से मोटरसाइकिल और क्लिनिक कैंपस के बाहर से ई रिक्शा की चोरी विगत एक सप्ताह के दौरान की गई है।

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार पहले क्लीनिक रेकी अज्ञात चोर के द्वारा की जाती है। इसके बाद चंद सेकंड में ही मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर फरार हो जाता है। बिहार शरीफ में ऐसी घटनाएं आम हो गई है।

वहीं इस मामले में बिहार थाना अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुट गई है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : चोरी करते चोर को रंगेहाथ पकड़े जाने पर लोगों ने की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

चंद सेकंड में चंद सेकंड में
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!