यूनिवर्सिटी कुलपति को साइबर ठगों ने किया Digital Arrest, 14 लाख रुपये का लगाया चूना

Desk. खबर ओडिशा से है। बरहामपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति को Digital Arrest कर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर गीतांजलि दास डिजिटल अरेस्ट किया और 14 लाख रुपये की चपत लगा दी। कुलपति ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाने में की है।

कुलपति को Digital Arrest कर 14 लाख ठग लिए

जानकारी के अनुसार, कुलपति दास को कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने धोखा दिया और यह विश्वास दिलाया कि उसके नाम पर एक बैंक खाते में बेहिसाब नकदी जमा है, जिसके कारण वह ईडी के रडार पर है। इसके बाद कुलपति को 14 लाख का चुना लगा दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने किया Digital Arrest

बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को कुलपति दास को साइबर अपराधियों का फोन आया, जिसमें उसने खुद को ईडी अधिकारी होने का दावा किया। जालसाजों ने कहा कि उनके खाते में करोड़ों रुपये जमा करने के वित्तीय अनियमितता पायी गयी है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है।

अज्ञात कॉल करने वाले ने उससे उसके परिवार के बारे में भी चर्चा की और कहा कि ऑडिट से पहले उसे अपना बैंक खाता खाली करना होगा। इसके बाद कुलपति ने कथित तौर पर अपनी सारी निजी जानकारी का खुलासा कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने उनसे 14 लाख रुपये ठग लिए। इस बीच जालसाजों का फोन नंबर बंद पाए जाने पर साइबर फ्रॉड का संदेह हुआ। इसके बाद कुलपति ने बेरहामपुर साइबर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...