रांचीः राजधानी रांची में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरु हो गई। बारिश होने के कारण अफरा-तफरी मच गई। राजधानी रांची के अलावा राज्य के कुछ अन्य हिस्सों पर भी बारिश हुई।
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। रांची मौसम विभाग का अनुमान सच हुआ और आज बारिश हो गई। अभी फिलहाल कुछ और दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
आने वाले तीन दिनों तक हल्की गर्जन के बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद झारखंड का तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। हल्की कंपन्न के साथ अब ठंड दस्तक देने वाली है। आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है।