सितंबर तक पूरा होगा रांची में स्मार्ट मीटर लगाने का काम

रांची: राजधानी में अब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा नहीं हो सका है. पूरे शहर में अब तक 3.50 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है.

इसमें अब तक 2.22 लाख उपभोक्ताओं के घरों में ही स्मार्ट मीटर लग पाया है.

बताया गया कि कंपनी को सितंबर माह तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश जेबीवीएनएल द्वारा दिया गया है.

रांची में भले ही 2.22 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिये गये हैं. पर स्मार्ट मीटर को आइटी से इंटरग्रेट करने के मामले में काफी पीछे है.

इंटीग्रेट होने के बाद ही उपभोक्ता प्रीपेड कर मीटर का इस्तेमाल कर सकते है.

इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह काम काफी काफी पीछे है.

अब तक 25 हजार उपभोक्ताओं का मीटर प्रीपेड हो चुका है. इसके बाद से उनका बिजली सुचारू रूप से चलता है.  राशि खत्म होते ही स्वतः बिजली कट जाती है.

इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के घरो में स्मार्ट मीटर लगा है,वे अभी रीडिंग और बिल का इंतजार करते है और बिल मिलने के बाद ही भुग्तान कर पाते है .

 

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...