40 वर्षीय महिला के साथ युवक ने की हैवानियत, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

नवादा : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के दिल दहलाने वाली घटना निकलकर सामने आई है। जहां एक वहशी दरिंदे ने एक 40 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत की है। वहीं उसे दरिंदे ने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक करीब आधे घंटे तक बेबस और लाचार महिला के जिस्मों को नोचता और खरोचता रहा। लाचार महिला अपनी इज्जत आबरू बचाने को लेकर युवक से लाख मिन्नतें करती रही लेकिन उसे दरिंदे ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर महिला के प्राइवेट पार्ट को अपने दांतों से नोच कर लहूलुहान कर दिया। जब दर्द से महिला चीखी और चिल्लाई तो आसपास के लोग घटना को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों को पहुंचते ही युवक भागने लगा।

खून से लथपथ महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने मौके वारदात से भागते हुए दरिंदे को पीछा करके पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना थाना क्षेत्र के परतापुर गांव के बधार बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चुंगल से युवक को निकाल कर थाने लाई। वहीं दर्द से चीखती हुई लघु लोहान महिला को लेकर सिरदला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने पीड़ित महिला का प्राथमिक उपचार किया। वहीं दरिंदे की पहचान परतापुर निवासी कुलेश्वर चौधरी का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित महिला के गांव सहित आसपास के ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखी जा रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद की विदेशी शराब

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...