Advertisment

चोरी करते भीड़ के हत्थे चढ़ी महिला चोर, जमकर हुई कुटाई

नवादा : हत्थे चढ़ी महिला चोर – नवादा शहर के मेन रोड में दिनदहाड़े एक महिला से पर्स की चोरी करते एक महिला चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दिया। वहीं सूचना पर ससमय पहुंची नगर थाना की पुलिस के महिला को भीड़ से अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई। नगर थाना की पुलिस महिला से गहन पूछताछ में जुट गई है। पीड़ित महिला शहर के न्यू एरिया मोहल्ले की निवासी अरविंद सिंह की पत्नी राज कुमारी बताई जाती है। महिला चोर नालंदा जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसूत गांव की निवासी जयमंती देवी बताई जाती है।

हत्थे चढ़ी महिला चोर

महिला चोर पर आरोप है कि पिछले दिनों शहर के मेन रोड में भी महिला चोर ने खेमचंद बीघा के निवासी विकाश कुमार की पत्नी विनीता कुमारी के पास रखे पर्स को बेखौफ उड़ा कर चलते बनी थी। पीड़ित महिला के पर्स में एक भर सोने का मंगल सूत्र, 1000 रुपए नगद, एटीएम और आधार कार्ड था। वहीं इस घटना से हताश पीड़ित परिवार ने इस घटना की लिखित शिकायत पूर्व में नगर थाना की पुलिस से किया था।

वहीं वारदात की सीसीटीवी का वीडियो भी पीड़ित महिला ने नगर थाना की पुलिस को दिया था। वहीं आज लोगों ने महिला चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया और उसे पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस महिला चोर से गहन पूछताछ में जुट गई है।

https://22scope.com/kajal-and-sweety-caught-stealing-from-atm-machine/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...