दोस्त के मां के Anniversary में गया हुआ था युवक, पेड़ में लटका मिला शव

बांका : बांका में 16 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या कर शव को लटकाने की भी आशंका है। परिजनों ने हत्या कर पेड़ से शव लटकाने का आरोप लगाया है। दोस्त के मां के एनिवर्सरी में गया हुआ था युवक,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का मामला शनिवार की संध्या प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव निवासी गोपाल राय का 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार का महेशा डीह स्थित बंद पड़े हवाई अड्डे के पास शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता गोपाल राय ने बताया कि मेरे 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार का एक दोस्त शुक्रवार की रात को घर पर आया और उसकी मां की एनिवर्सरी की बात कह कर पार्टी में मेरे बेटे को भी साथ लेकर चला गया। इसके बाद मेरा बेटा वापस लौट कर घर नहीं आया। शनिवार की सुबह भी जब घर लौट कर मेरा पुत्र नहीं पहुंचा तो हमलोग इधर-उधर खोजबीन करने लगे। मेरे बेटे के दोस्त से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह रात में ही घर से निकल गया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस द्वारा सूचना मिल की मेरा 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार का पेड़ लटका हुआ शव बरामद हुआ है। इसके बाद हम सभी घटना स्थल पर पहुंचे तो देख की मेरे पुत्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक के पिता गोपाल राय ने हत्या का आरोप लगाया है।

इन्होंने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह पता नहीं है कि मेरे पुत्र का दुश्मनी था या नहीं। मेरे बेटे की किसी अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किया गया है इसके बाद पेड़ पर शव लटका दिया है। क्योंकि मेरे बेटे ने कुछ बताया नहीं था और खुश भी नजर आ रहा था। बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के अनुसार पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img