Ranchi : रांची के रातू में एक प्रेम-प्रसंग (Love Affair) का मामला सामना आया है जिसमें एक युवक दूसरे युवक की जमकर पिटाई करने लगा। पिटाई के बाद दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक के सर से खून निकल रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। घटना रातू थाना क्षेत्र के छोटानागपुर पार्क के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Love Affair : युवक की जमकर कर दी पिटाई
दरअसल यह पूरा मामला लव ट्रैंगल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के एक युवती रातू पार्क के पास अपने प्रेमी रमेश चौरसिया के साथ घूम रही थी। इसी दौरान उसके पूर्व प्रेमी (Ex Boyfriend) निरंजन यादव ने युवती को प्रेमी के साथ देख लिया। जिसके बाद निरंजन ने आव देखा ना ताव रमेश चौरसिया की जमकर धुनाई कर दी।
ये भी पढ़ें- Ranchi Suicide: कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…
जिसके बाद युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे। भीड़ जमा होता देख निरंजन यादव वहां से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का दो साल पहले निरंजन यादव से प्रेम-प्रसंग(LOve Affair) चल रहा था। इसी दौरान युवती को पता चला के निरंजन उसके अलावे भी कई और लड़कियों से भी बात करता है। जिसके बाद युवती ने उसके साथ बात करना बंद कर दिया था।


















