जिस युवक की होनी है शादी वो 4 दिन से है लापता, घर में पसरा मातम

मोकामा : मोकामा बाजार से रहस्यमय तरीके से चार दिनों पूर्व लापता झारखंड सचिवालय कर्मी के बेटे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के गायब होने से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। युवक अमृत शेखर सिन्हा विनय कुमार का पुत्र हैं और मोकामा के चिंतामणिचक मोहल्ले का रहने वाले हैं। लापता युवक अमृत शेखर सिन्हा की शादी 30 नवंबर को तय हुई थी। मगर 24 नवंबर की शाम मोकामा बाजार से युवक गायब हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। लापता युवक सपरिवार रांची में रहता है।

युवक की शादी के लिए सपरिवार का मोकामा आया है, घर में पसरा है मातम

आपको बता दें कि युवक की शादी के लिए सपरिवार का मोकामा आगमन हुआ था। युवक की जमुई में शादी तय हुई थी। युवक के अचानक गायब होने से घर में मातम पसर गया है। शादी की तैयारी बंद हो गई और पीड़ित परिवार के घर में चूल्हे भी नहीं जल रहे हैं। मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदला, बुर्जुग की मौत…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img