32 साल बाद लाल सिंह चड्ढा से कश्मीर में रुपहले पर्दे की वापसी

Jammu-कश्मीर में खुलेगा सिनेमाघर- 32 सालों के बाद कश्मीर के दर्शक सिनेमाघरों में जाकर अपनी पंसदीदा फिल्म देख सकेंगे.

अगले सप्ताह से शोपियां और पुलवामा में फिल्म देखा जा सकेगा.

 मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग जनता के लिए खोला जाएगा.

30 सितंबर से नियमित शो शुरु

 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे.

यहां याद दिलवा दें कि  90 के दशक में कश्मीर में 15 सिनेमा हॉल थे.

जिन्हें बाद में आंतकियों के द्वारा बंद करवा दिया गया था.

जब कभी भी घाटी में थिएटर खोलने की कोशिश की गई,

वहां आतंकी हमला बोल दिया जाता और सिनेमा घरों को जबरन उसे बंद कराया जाता था.

कश्मीर में खुलेगा सिनेमाघर- 1999 में भी की गयी कोशिश

सुरक्षा का अभाव एक बड़ी समस्या थी.

अब अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद ही कश्मीर में सिनेमाघर की शुरुआत की गई है.

फारूक सरकार ने 1999 में रीगल, नीलम और ब्रॉडवे को खोलने की कोशिश की.

लेकिन सितंबर महीने में रीगल पर ग्रेनेड हमला हुआ और इस पर ताला लग गया.

वहीं, ब्रॉडवे को भी थोड़े समय के बाद हमेशा के लिए बंद कर दिया गया.

ऐसे में अगर किसी को थिएटर में फिल्म देखनी होती थी, तो उन्हें 300 किमी दूर जम्मू जाना पड़ता था.

अब कश्मीरियों का बरसों पुराना सपना पूरा होने जा रहा हैं

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...