आने वाले चार दिनों तक रांची का पारा गर्म रहने के पूरे आसार

268
आने वाले चार दिनों तक रांची का पारा गर्म रहने के पूरे आसार
रांची: आने वाले चार दिनों तक रांची का पारा गर्म रहने के पूरे आसार हैं। इस दौरान आसमान सफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Advertisment

रांची: आने वाले चार दिनों तक रांची का पारा गर्म रहने के पूरे आसार हैं। इस दौरान आसमान सफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Advertisment

इस अवधि में तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। एक दिन पहले  रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 41.5 डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 40.6 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

पूरे राज्य का तापमान लगातर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान राजधानी के तापमान को 40 डिग्री पार करने की संभावना जताई है।  जबकि संताल परगना के दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में हीट वेब चलने की चेतावनी जारी की है।

कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आनेवाले समय में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। गर्मी बढ़ेगी और राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। केंद्र ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।

Advertisement