कांके का पारा गिरकर पहुंचा 1.5 डिग्री, रांची का तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा

झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से कम

रांची : राज्य में इस सीजन का सबसे सर्द स्थान कांके का रहा. मंगलवार को कांके का तापमान 1.5 डिग्री रहा. रांची में ठंड से थोडत्री राहत मिली. रांची का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 7 डिग्री पहुंच गया. भारतीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. जिसके कारण ठंड से राहत मिलेगी.

रांची का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 23.4 डिग्री, न्यूनतम 6.8 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 22.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. इसके बाद तापमान चढ़ सकता है. वैसे राज्य के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेसि से कम रहा. सबसे कम तापमान बोकारो थर्मल और मेदिनीनगर का रहा. दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि के करीब रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह में कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा.

Next

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...