Advertisment

बेटे और दामाद दो तरह के होते हैं, केंद्रीय मंत्री मांझी ने तेजस्वी के दामाद वाले बयान पर किया तीखा पलटवार

पटना: बिहार में विभिन्न आयोगों के गठन पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दामाद आयोग के तंज पर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर न सिर्फ तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है बल्कि उनके और उनके परिवार के ऊपर बहुत बड़ा हमला भी किया है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने X पोस्ट में लिखा है कि ‘बेटे और दामाद दो तरह के होते हैं। एक लायक, दूसरा नालायक। लायक बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढाई करता है, UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है। नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहां भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देते हैं और जबरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देते हैं।

यह भी पढ़ें – क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को उड़ान दे रहा दरभंगा एयरपोर्ट, देश भर में भेजी जा रही मिथिला की लीची

वैसे ही लायक दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता होता है और कई चुनाव लड़ने, सामाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दया जाता है। वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजीनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोजाना सास ससुर साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है।’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने इस पोस्ट के जरिये तेजस्वी और लालू परिवार पर एक बड़ा हमला करते हैं जिसके बाद उम्मीद है कि बिहार की सियासत में बड़ी उथल पुथल मचेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुफ्त ट्रेनिंग, स्कॉलरशिप और हॉस्टल! बिहार सरकार दे रही युवाओं को हुनरमंद बनने का मौका

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...