दरभंगा : दरभंगा जिले सहित बिहार के कई सीमावर्ती इलाकों में युद्ध या आपूर्ति ठप होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोगों में पैनिक जैसा माहौल होने के कारण अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करा रहे हैं और गैलन में भी तेल जमा कर रहे हैं। जिससे पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के कई पेट्रोल पंप बंद होने की खबर के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है
बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। जिसके चलते लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के साथ-साथ बड़े-बड़े ड्रम और कंटेनर लेकर भी पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि युद्ध का असर के कारण डीजल व पेट्रोल पर भी प्रभाव पड़ने वाला है जिस कारण हम लोग स्टोक कर रहें हैं।

अभी तक किसी तरह की आधिकारिक कमी की पुष्टि नहीं की गई है – सदर SDO विकास कुमार
हालांकि सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक कमी की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों और आशंकाओं के कारण स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह से बचें और पैनिक नहीं हो।

यह भी पढ़े : Bihar Fuel Supply Update: एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कालाबाजारी पर सख्त Action का आदेश
वरुण ठाकुर की रिपोर्ट
Highlights







