औरंगाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से कल यानी दो मार्च को औरंगाबाद पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। बता दें कि आगमन स्थल की सुरक्षा की कमान जिला प्रशासन से एसपीजी की टीम अपने हाथों में ले लिया है और सभा स्थल को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया है।
वहीं जिला प्रशासन ने आज एक प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दिया है कि प्रधानमंत्री की आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं जिलाअधिकारी ने यह भी बताया कि कल हमारे प्रधानमंत्री औरंगाबाद से करोड़ों रुपए की सौगात बिहार को दे सकते हैं। वहीं कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
जिलापदाधिकारी ने आमजनों से अपील किया है कि कल एनएच-19 पर भारी वाहन की परिचालन सुबह नौ बजे से लेकर साम पांच बजे तक बंद रहेगी। सभी लोगो से यह भी अपील किया है कि अपनी-अपनी वाहन पार्किंग एरिया में लगाए। सभास्थल पर केवल मोबाइल फोन ही आप ले जा सकते हैं। वहीं औरंगाबाद जिला के पुलिस कप्तान सपना मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बताया है। वहीं आमजन प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट


