लालू में ताकत नहीं जो मोदी को उखाड़ फेकेंगे- सुशील मोदी

चुनावी सभा में सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव पर जमकर निकाली भड़ास

गोपालगंज : लालू प्रसाद यादव में अब इतनी ताक नहीं है जो पीएम मोदी को उखाड़ फेकेंगे.

ये बातें चुनावी सभा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील मोदी ने कही.

दरअसल दिवंगत एमएलए सुभाष सिंह की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने सोमवार को नामांकन किया.

जिसके बाद एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया.

जिसमें सुशील मोदी भी शामिल हुए और सभा को संबोधित किया.

इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर भड़ास निकाली.

sushil modi 1 22Scope News

लालू यादव, नरेंद्र मोदी का क्या बिगाड़ पाएंगे ?

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है,

और वे अपना इलाज कराने के लिए सिंगापुर जा रहे हैं. इससे पहले वे दिल्ली में

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बयान दे रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में मूली की तरह उखाड़ कर फेंक देंगे. लेकिन उनमें खुद इतनी ताकत नहीं है कि वह ऐसा कर सकें. उन्होंने कहा कि जब 2014 में उनके शरीर में ताकत थी, तब धुंआधार प्रचार के बावजूद भी वह उतनी सीट नहीं लेकर आए. ये बात किसी से छुपा नहीं है. वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार के बावजूद अपनी पार्टी को एक टिकट भी नहीं दिला सके. वे नरेंद्र मोदी का क्या बिगाड़ पाएंगे.

नीतीश कुमार और ललन सिंह ने लालू को भेजा जेल

सुशील कुमार मोदी गोपालगंज के कमला राय साइंस कॉलेज के परिसर में कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रहे हैं. क्योंकि मोल भाव चल रहा है. लालू यादव हर चीज बेचने का काम करते हैं. सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को जेल भेजने या सजा दिलाने का काम कोई किया है तो वह नीतीश कुमार और ललन सिंह है. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे- लालू

बता दें कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार को मूली की तरह देश से उखाड़ फेकेंगे. आज देश में इमरजेंसी जैसी हालात है. भाजपा के राज में हमको गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. देश के लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है. आरएसएस के संविधान को लागू किया जा रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी विपक्षी दल एक साथ आएं, जो दल साथ नहीं आएंगे, उन्हें देश की जनता माफ नहीं करेगी.

लालू यादव ने मंडल वर्सेस कमंडल का किया जिक्र

लालू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मंडल वर्सेस कमंडल की लड़ाई में कमंडल लेकर निकले थे. बाद में लोग झुक गए और रिजर्वेशन को मानना पड़ा. यह लोग शुरू में यह बोलते थे कि जात पात फैला रहे हैं. इसकी परवाह हम लोगों ने नहीं किया. आज देश भर में हमलोगों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है. इसीलिए दिल्ली में हमने महाधिवेशन बुलाया. फिर हम लोग अलग-अलग राज्यों में भी मनाएंगे. वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लालू यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया.

रिपोर्ट: सुशील श्रीवास्तव

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img