नितिन नवीन के पटना दौरे को लेकर कैमूर में जबरदस्त उत्साह, RJD छोड़ BJP में आए देव लाल पासवान

कैमूर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले पटना आगमन को लेकर कैमूर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले भव्य स्वागत कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कैमूर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पटना जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है – ओमप्रकाश पांडे

इसको लेकर जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता पटना पहुंच सकें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूत होगी और बिहार में संगठन को नई दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह है और पूरे बिहार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

यह भी देखें :

RJD छोड़कर देव लाल पासवान का BJP में घर वापसी हुई है

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि राजद छोड़कर देव लाल पासवान का भाजपा में घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि देव लाल पासवान का पार्टी में स्वागत है और वे आगे भी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। 23 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कैमूर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खास जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : चुनाव के बाद पहली बार CM नीतीश आज जाएंगे दिल्ली, PM मोदी और शाह से करेंगे मुलाकात

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img