Commercial Advertisment

परीक्षा के दौरान 2 शिक्षकों में हाथापाई, शिक्षा पदाधिकारी ने वेतन पर लगाई रोक

मझौलिया (बेतिया) : परीक्षा के दौरान 2 शिक्षकों में हाथापाई –  मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रमपुरवा महानवा पंचायत स्थित वार्ड नंबर-11 में राजकीय प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय रमपुरवा महानवा में दो शिक्षक एहशान एलाही जलील एवं धर्मेंद्र सिंह परीक्षा के दौरान आपस में भीड़ गए। बात कहा सुनी से होते-होते दोनों शिक्षकों में जमकर हाथापाई हुई। हो-हल्ला सुनकर अगल-बगल के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया को दी।

परीक्षा के दौरान 2 शिक्षकों में हाथापाई –

सूचना पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने घटना की जांच करते हुए दोनों शिक्षकों कड़ी फटकार लगाई तथा स्पस्टीकरण की मांग की तथा तत्काल प्रभाव से पूरे विद्यालय के शिक्षकों की वेतन पर रोक लगा दिया है। वहीं पंचायत के मुखिया चंद्रिका साह सहित ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय की लचर व्यवस्था की जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। वहीं ग्रामीणों में बताया कि इसमें हमेशा शिक्षक आपस मे लड़ते रहते हैं। यह पांचवीं घटना है। शिक्षक हमेशा लड़ाई करते रहते हैं। जब शिक्षक ही आपस में लड़ाई करेंगे तो बच्चों को क्या संस्कार मिलेगा।

यह भी पढ़े : मुखिया संघ ने सोलर लाइट के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 2 शिक्षकों में हाथापाई

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...