एक ही घर से तीन लोगों का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से बेरमो में हड़कंप

Bermo-नावाडीह थाना क्षेत्र के आहरडीह पंचायत का गोबरगड्डा में माता-पिता और पुत्र का शव सन्देहास्पद स्थिति में मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर है. मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.  मृतक की पहचान पति शूकर धोबी, पत्नी गौरी देवी और पुत्र अभिषेक कुमार की रुप में की गई है.

मृतक शूकर धोबी की पहली पत्नी से बड़ा बेटा राजू रजक ने बताया कि सुबह 8 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई. फिर ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मामले की जानकारी नावाडीह पुलिस को दी गई.

मामले की जानकारी मिलते ही नावाडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची और किसी प्रकार दरवाजा खोला. अन्दर तीनों मृत पाएं गए. मृतक शूकर धोबी सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत था. मृतक की पहली पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है.

मामले में नावाडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक याकूब अंसारी का कहना है कि एक बंद कमरे में तीन लोगों की मौत हो गई, फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. इधर घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही, अधिकारियों को मामले की जांच का आदेश दिया.

रिपोर्ट- मनोज

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img