पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी 19 फरवरी का 13वां दिन है और सदन के भीतर-बाहर महागठबंधन के विधायकों का हंगामा लगातार जारी है। विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। https://22scope.com/patna-neet-student-death-case-rabri-devi-angry-over-non-arrest-of-accused-demands-resignation-from-deputy-cm/ वहीं नीट छात्रा मामले को लेकर गुरुवार को बिहार विधानसभा परिसर में जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। विपक्षी दलों के विधायक एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष ने राज्य सरकार को ‘गूंगी-बहरी’ करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान परिसर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखा।
विपक्ष का सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप
विपक्षी नेताओं का कहना था कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नीट छात्रा मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए गए। विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने में विफल रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को भी मुद्दा बनाया गया। विपक्ष ने कहा कि आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया गया।

सदन के भीतर मुद्दा उठाने की चेतावनी
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने रणनीति स्पष्ट कर दी। कई विधायकों ने कहा कि वे इस मुद्दे को सदन के भीतर जोर-शोर से उठाएंगे। उनका कहना था कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। विपक्ष ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग दोहराई। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
CBI जांच पर भी उठे सवाल
गौरतलब है कि मामले की जांच केंद्र सरकार की एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है। सीबीआई की टीम छात्रा के जहानाबाद स्थित घर तक पहुंचकर जांच कर चुकी है। सरकार का दावा है कि एजेंसी पूरी गंभीरता से मामले की तह तक जाने में जुटी है। हालांकि विपक्ष का आरोप है कि जांच की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। सत्ता पक्ष की ओर से प्रदर्शन पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बहरहाल, नीट छात्रा प्रकरण को लेकर सत्र के आगामी दिनों में भी सियासी तापमान ऊंचा रहने के आसार हैं।
राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है – विपक्ष
विपक्ष का कहना है कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इसी को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने सरकार को घेरने की रणनीति के तहत सदन में और बाहर दोनों जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार की स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार को जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष एकजुट होकर सरकार की नाकामियों को उजागर करता रहेगा।

राजनीतिक हलकों में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं
राजनीतिक हलकों में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। एआईएमआईएम की ओर से महागठबंधन को समर्थन देने की बात कही गई है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला दलों की आंतरिक बैठकों के बाद ही लिया जाएगा। https://22scope.com/rajya-sabha-elections-2026-announced-for-10-states-including-maharashtra-bengal/ फिलहाल, बजट सत्र के 13वें दिन भी बिहार विधानसभा का माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार है।
यह भी पढ़े : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा- सरकार का शुरू से ही शिक्षा पर ध्यान
Highlights


