स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में अचानक हुई फायरिंग, मची अफरा-तफरी

जमालपुर (मुंगेर) : मुंगेर जिले के मॉडल स्टेशन के प्रतीक्षालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखा गया जब अचानक कटिहार पुलिस के एक जवान के हथियार से फायरिंग हो गई। जवान के हथियार से अचानक हुई फायरिंग से आसपास बैठे अन्य यात्री इधर-उधर भागने लगे। हालांकि भागीदार की स्थिति को देखकर फायरिंग करने वाले जवान भी नौ दो ग्यारह हो गए।

स्टेशन के प्रतीक्षालय में हुए फायरिंग मामले की जानकारी लेने तुरंत पहुंच गए स्टेशन प्रबंधक

आपको बता दें कि स्टेशन के प्रतीक्षालय में हुए फायरिंग मामले की जानकारी जैसे ही स्टेशन प्रबंधक एवं आरपीएफ को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच पड़ताल करते हुए आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ भी किया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि चार जवान प्रतीक्षालय में हथियार के साथ बैठे थे जो मोबाइल देख रहे थे। इसी बीच उनके हथियार से अचानक फायरिंग हो गई।

Munger Firing 1 22Scope News

बड़ी घटना तो नहीं घटी पर थोड़ी देर के लिए प्लेटफार्म संख्या-1 पर अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया

इधर, जवान के हथियार से हुई फायरिंग से कोई बड़ी घटना तो नहीं घटी पर थोड़ी देर के लिए प्लेटफार्म संख्या-1 पर अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया। इधर, यात्री प्रतीक्षालय में हुई फायरिंग मामले को लेकर आरपीएफ एवं सीआरपी मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने प्लेटफार्म पर मची अफरा- तफरी मामले को शांत करते दिखे गए।

Munger Firing 2 22Scope News

यह भी पढ़े : अमरपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप…

केएम राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!