Ranchi: पटना से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। इस दौरान पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। उस दौरान 175 पैसेंजर फ्लाइट में सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम जांच में जुट गई है।
Ranchi एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार
दरअसल, रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले इंडिगो की 6E 6152 फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। यह फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरी थी और फिर रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन इससे पहले ही फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। हालांकि फ्लाइट को ग्राउंडेड कर लिया गया। कुछ यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेजा गया है और कुछ को कल-परसों भेजा जाएगा।
Highlights