Bihar में खरमास के बाद होगा बड़ा खेला, राजद विधायक ने कहा…

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति के सभापति एवं मनेर के राजद विधायक भाई वीरेंद्र शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर के अतिथि गृह मे उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भी वीरेंद्र ने कहा कि राजनीति परिस्थितियों का खेल होता है, इसमें न कोई दोस्त होता है और न कोई दुश्मन। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे मे कहा कि वे पहले भी हमारे साथ रहे हैं। उन्होंने लालू यादव के साथ राजनीति की शुरुआत की थी।

नीतीश कुमार और लालू यादव जेपी आंदोलन से एक साथ हैं लेकिन गलती से वे देशद्रोहियों के साथ चले गए। वे पुनर्विचार कर रहे हैं। उन्हे अक्सर रात मे सपना आता है जिसके बाद वे सोचते हैं कि कहां चले आए। वे अपना मन बदल रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने भविष्यवाणी की कि बिहार मे खरमास के बाद कुछ बड़ा खेल होगा। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने भाजपा के एक कार्यक्रम मे गायिका देवी के भजन को रोक कर जय श्री राम के नारे लगाए जाने पर जम कर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र पसंद नहीं करते हैं।

ये लोग संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर को भी नहीं मानते हैं। लोकगायिका के साथ जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके नेता और कार्यकर्ता उनसे माफी मांगने की बात कर रहे हैं। आज लोकतंत्र खतरे में है। ये लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नथुराम गोडसे के खानदान के लोग हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Khan Sir पहुंचे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से मिलने, कहा…

समस्तीपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar
Bihar
Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img