खगड़िया : खगड़िया में अलौली सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले अलौली गढ घाट कोसी नदी के किनारे पुल निर्माण करने एवं खगड़िया से अलौली तक ट्रेन जल्द चालू करने के सवाल को लेकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। साथ ही अलौली रेलवे जंक्शन रोड, पुस्तकालय चौक और अलौली के विभिन्न मार्ग होते हुए अलौली ब्लॉक के समक्ष प्रदर्शन किया।
राजीव कुमार की रिपोर्ट