“15 साल तक बिहार को लूटा, अब सपना दिखा रहे हैं”- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का महागठबंधन पर बड़ा हमला

Patna: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। चुनावी माहौल में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन और विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार किया है।सम्राट चौधरी का यह बयान आगामी चुनावों से पहले विपक्ष पर सीधे हमले के रूप में देखा जा रहा है।

15 साल तक बिहार को लूटा: 

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले 2 करोड़ 70 हजार लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज जनता को गुमराह करने के लिए नई-नई बातें कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में इनके माताजी और पिताजी ने बिहार को लूटने का काम किया है, और आज फिर वही परिवार जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

बिहार की जनता सब कुछ देख चुकी है:

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख चुकी है। पूरा बिहार जानता है कि ये लोग सिर्फ “गप मारने” और “सपना दिखाने” का काम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ये नेता सिर्फ लूटने के लिए जाने जाते हैं, बिहार को बर्बाद करने के लिए जाने जाते हैं।

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने स्थिरता, सुशासन और विकास की दिशा में काम किया है। जबकि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस योजना है, न ही जनता के हित में कोई नीति। उन्होंने जनता से अपील की कि झूठे वादों के बहकावे में न आएं और विकास के पक्ष में वोट करें।

रिपोर्टः रंजीत कुमार

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img