बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह में बीती रात चोरों ने अविनाश कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि लगभग 10 लाख की संपत्ति की चोरों ने चारी की है.
बता दें कि अविनाश कुमार अपने पैतृक गांव सिवान गये थे. वे अपने पिता की बरसी में गांव गए थे. 26 तारीख को जब वे वापस आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. इस घटना की सूचना उन्होंने माराफारी थाना को दी. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि 8 से 10 लाख की चोरी की गई है.
रिपोर्ट : चुमन कुमार
चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के चटकाए ताले, इतने रुपए के सामान पार


