मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की घटित चार अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने अपने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर दिया है। चोरी की हो रही वारदातों से पूरा शहर दहल उठा है। हर तरफ लोगों में कोहराम मच गया है। इस बार शातिर चोरों ने भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी प्रणव राज के बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने पड़ोसी की छत से अधिकारी के घर में प्रवेश किया और करीब 11 तालों को तोड़ कर की चोरी
पीड़ित कार्मिक मंत्रालय के अधिकारी के पिता राजीव सिंह भी राष्ट्रीय सहारा बैंक के मोकामा ब्रांच मैनेजर हैं। जानकारी मिलने पर दिल्ली से लौटे पीड़ित अधिकारी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि चोरों ने पड़ोसी की छत से अधिकारी के घर में प्रवेश किया और करीब 11 तालों को तोड़ कर आठ-नौ कमरों के सारे आभूषण, बर्तन और कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया।

राष्ट्रीय सहारा बैंक के मैनेजर के घर चोरों ने बोला धावा, कर दी लाखों की चोरी
आपको बता दें कि घर में किसी की उपस्थिति नहीं रहने पर चोरों ने घंटों बारी-बारी से बड़े ही इत्मिनान से सभी कमरों और आलमीरा के ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय सहारा बैंक के मैनेजर राजीव सिंह के अनुसार, चोरों ने दो झुमका,दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, कीमती साड़ी, पीतल, कांसे के बर्तन और एक लाख नकदी की चोरी कर तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़े : खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights







