रुपये से भरा थैला लेकर भागे चोर

बाघमाराः कतरास थाना क्षेत्र में अपराधियों (चोर) ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना ने एक तरफ जहां प्रशासन को चुनौती देने का काम किया है वहीं यह भज कहना गलत नहीं होगा कि नए थानेदार को सलामी भी दी है।

चोर 2 1 22Scope News

पूरा मामला यह है कि कतरास थाना अंतर्गत काँको मठ पुल के समीप बाइकसवार दो अपराधियों ने डेढ़ लाख की छिनतई कर ली। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी जमुआटांड़ निवासी राजकुमार मण्डल कतरास बाजार बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पैसे की निकासी कर एक थैले में रखकर बाईक से अपने घर जा रहे थे।

झपट्टा मारकर रुपये से भरा थैला ले भागे चोर

तभी पीछे से आ रहे बाइकसवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरा थैला ले भागे। भुक्तभोगी ने अविलंब थाने में  सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी ने लिखित शिकायत दे दी है।प्रशासन द्वारा बैंक के सीसीटीवी फुटेज सहित कई बिंदुओं पर जाँच शुरू कर दी गयी है।

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...