चोरों ने उड़ाए 5 लाख की जेवरात, पुलिस दे रही कार्रवाई का भरोसा

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भतखोरा बाजार में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने माही जवेलर्स दुकान की शटर काटकर करीब पांच लाख रुपए की जेवरत लेकर रफूचक्कर हो गए। जब सुबह व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान का शटर कटा हुआ है और दुकान के सेफ से सभी कीमती जेवरात गायब है। इसके बाद व्यापारी ने मुरलीगंज पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।

बताया जा रहा है कि बाजार में इससे पूर्व भी कई चोरी की घटना घटित हुई है लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाया है। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बाजार में पहले भी कई चोरी की घटना घटित हुई है। चोरी की सामान भी पुलिस ने बरामद किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन और एसपी मधेपुरा से स्थायी पुलिस कैंप की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं से निजात मिला सके। वहीं इस मामले को लेकर मुरलीगंज थानध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। बहुत जल्द चोरी की उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...