मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के अहिरौंलिया पंचायत में पशु चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से तीन भैंस चोरी कर ली और पिकअप वाहन पर लादकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
12 बजे पांच से छह की संख्या में पहुंचे चोरों ने 3 भैंसों को पिकअप वाहन पर लाद लिया और मौके से फरार हो गए
जानकारी के अनुसार, अहिरौंलिया पंचायत निवासी नारद यादव के घर के पास दुबवलिया रोड स्थित सैनिक होटल के समीप से देर रात करीब 12 बजे पांच से छह की संख्या में पहुंचे चोरों ने तीनों भैंसों को पिकअप वाहन पर लाद लिया और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल के पास से शराब के पांच से 10 खाली बोतले भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने आए थे।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है – पीड़ित नारद यादव
पीड़ित नारद यादव ने बताया कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। हालांकि रात का समय होने के कारण चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि रामगढ़वा प्रखंड में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जहां चोर रात के समय पिकअप वाहन से आकर भैंस और गाय चोरी कर ले जा रहे हैं। इस मामले को लेकर नारद यादव ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े : मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 78 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


