बोकारो : बोकारो में संदूक काटकर चोरों ने करोड़ों के जेवरात पर हाथ साफ किया है.
यह संदूक ब्रिटिश जमाने का था.
मौके पर चास थाना क्षेत्र के चिरा चास ओपी के पुलिस पदाधिकारी जांच को पहुंचे.
बोकारो के चास थाना के चिरा चास ओपी थाना क्षेत्र के गंधाजोड़ में चोरों ने ब्रिटिश जमाने का संदूक तोड़कर सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया.
ग्रामीणों का दावा : ग्रामीणों का दावा है कि इस संदूक में करोड़ों का सोना था. मिश्रा टोला के स्थानीय ग्रामीणों की माने तो दो संदूक ब्रिटिश जमाने की है. जमींदारी के समय 1865 में पुरुलिया जिला स्थित काशीपुर महाराज की ओर से तत्कालीन जमींदार केशव मिश्रा को दिया गया था.
यहां एक संदूक में पहले ही सोना-चांदी के जेवरात मिल चुके हैं, और दूसरा संदूक रखा हुआ था.
जिसके बाद मिश्रा परिवार के बीच आपसी मनमुटाव होने के चलते संदूक को नहीं खोला गया.

स्थानीय लोगों ने कहा कि जो चाबी था वह पहले ही टूट गया था.
ऐसे में इस संदूक को काटने के लिए कटर मशीन का उपयोग किए बिना नहीं काटा जा सकता है.
मिश्रा टोला के ग्रामीणों ने कहा कि 1995 से ही यह घर बंद है.
क्योंकि इस घर के मुखिया का निधन हो चुका है.
उनके 4 बेटी बाहर रहते हैं, जिसके चलते यह घर बंद था.

ग्रामीणों का कहना है कि बगल के घर में काम करने के दौरान मजदूरों ने जब घर में प्रवेश किया तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था.
जिसके बाद अंदर प्रवेश करने पर पाया कि जो संदूक ब्रिटिश जमाने का था उसे कोई गैस कटर से काट दिया है.
मजदूरों ने इसकी सूचना मिश्रा टोला के लोगों को दी.
और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस तत्पर:
मौके पर चिरा चास थाना क्षेत्र के प्रभारी पहुंचे,जांच के बाद पुलिस जल्द कार्रवाई करने की बात कही है.
पुलिस का कहना है कि गैस कटर का उपयोग किया गया है. ऐसे में पूरे मामले की छानबीन की जा रही है,
और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.
रिपोर्ट : चुमन कुमार
Highlights


