हत्या मामले के तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा, कोर्ट ने लगाया अर्थ दंड भी…

मधेपुरा: मधेपुरा के ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र मे हत्या के एक मामले मे चार साल बाद मधेपुरा कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा और आर्थिक दंड सुनाई। दरअसल मधेपुरा में अदालत ने चार साल पुराने हत्या के एक मामले में गुरुवार को तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि एडीजे-9 रघुवीर प्रसाद की अदालत ने ग्वालपाड़ा थाना के पीरनगर निवासी मोहम्मद कामरान, मोहम्मद शहाबुद्दीन और मुहम्मद जलालुद्दीन को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास के साथ-साथ प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

इस मामले में न्यायलय के एपीपी जयनारायण पंडित ने बताया कि ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड संख्या 05 निवासी मो आलम की पत्नी सुगीना खातून ने वर्ष 2021 में ग्वालपाड़ा थाना में नेहाल हत्या मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो अप्रैल वर्ष 2021 की शाम करीब 7 बजे उनका 17 वर्षीय पुत्र मो नेहाल को किसी ने कॉल कर घर से बाहर बुलाया, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें – पंचायत का हो रहा एतिहासिक विकास, मुखिया ने कहा ‘खेल मैदान के साथ ही…’

अगली सुबह तीन अप्रैल को शबाना खातून अपनी दो बेटियों के साथ नेहाल की तलाश में निकलीं। खोजबीन के दौरान अखाड़ा के पास उनकी छोटी बेटी को नेहाल का गला कटा शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज किया। सुगीना खातुन ने आरोप लगाया था कि नेहाल को साजिश के तहत बुलाकर उसकी हत्या की गई थी ।

उनका आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि नेहाल ने 2021 हीं में इंटर की परीक्षा पास की थी। रिजल्ट आने के 6 दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कॉल डिटेल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाकर दाेषियों को सजा दिलाया। अभियोजन पक्ष ने मामले में कुल 08 गवाहों का परीक्षण कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  लूटपाट के दौरान अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी को मारी गोली, बाजार में आक्रोश…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...