पंचायत का हो रहा एतिहासिक विकास, मुखिया ने कहा ‘खेल मैदान के साथ ही…’

गयाजी: एक तरफ राज्य सरकार लगातार ग्रामीण इलाकों में विकास की बात करती है तो दूसरी तरफ गयाजी के एक पंचायत की मुखिया ने भी एतिहासिक विकास का दावा किया है। गयाजी के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत जमुआमा पंचायत की मुखिया गायत्री ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मैं पंचायत मनरेगा समेत अन्य सभी योजनाओं को जमीन पर उतार रहीं हूं। मेरे द्वारा किये जा रहे कार्यों से पंचायत के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।

उन्होंने बताया कि हमने अपने पंचायत में खेल मैदान सहित स्टेडियम का निर्माण करवाया जबकि वृक्षारोपण के साथ ही आहर पईन निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा पटवन के लिए पेन पक्कीकरण, नालों की गाद सफाई, सभी 17 वार्डों की नल की सफाई कर ढक्कन लगाने, स्वच्छता मिशन के तहत कचरा संग्रह डंपिंग यार्ड, आरसीसी रोड फेवर ब्लॉक मनरेगा के तहत 70 सोख्ता 10 कुआँ का जीर्णोद्धार करवाया है।

यह भी पढ़ें – RJD के जिला कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मोम्मद नेजाम पर जताया भरोसा, 5वीं बार चुना जिलाध्यक्ष

पंचायत की मुखिया गायत्री देवी ने कहा कि हमारे पंचायत का विकास जिले के लिए एक मिसाल है। उन्होंने वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि और रोजगार सेवक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही पंचायत में विकास कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम पदाधिकारी की खिजरसराय के द्वारा जमुआमा पंचायत के कार्यों की समीक्षा की गई एवं कार्यों की सराजामा भी की गई है। प्रेस वार्ता में उप मुखिया ललित किशोर सिंह, वार्ड सदस्य राजू कुमार, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य श्यामा देवी, वार्ड सदस्य ओंकार सिंह, वार्ड सदस्य राजकुमार चौधरी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, राजधानी के कई इलाकों में दिन भर गायब रही बिजली…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...