तीन दोस्तों ने ही मिलकर कर दी हत्या, 30 लाख की मांगी थी फिरौती

गयाः गया में पैसे की खातिर तीन युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। शातिराणा साजिश के तहत अपहरण कर युवक की हत्या करने के बाद तीनों दोस्तों ने शव को ठिकाने लगा दिया और फिर फिरौती की राशि वसूलने में जुटे हुए थे। इस मामले का गया पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि कामरान कमर नाम का एक युवक अपने शेेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित घर से गया के मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज जाने के नाम पर निकला था। किंतु वह वापस नहीं लौटा। 9 दिसंबर के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच दस दिसंबर को कामरान कमर के अपहरण किए जाने और 30 लाख की फिरौती की मांग का फोन आते ही परिजनों में दहशत कायम हो गया।

लिखित शिकायत मिलने के बाद एसआईटी गठित कर जांच, हुआ खुलासा

इस मामले की शिकायत परिजनों के द्वारा 10 दिसंबर को शेरघाटी थाना में की गई, जिसके बाद एसएसपी आशीष भारती के द्वारा विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम के द्वारा मामले की जांच शुरू की गई, तो सामने आया कि फिरौती के लिए जो फोन आ रहे हैं, वह विभिन्न जिला से आ रहे हैं। कभी वैशाली तो कभी सीवान, पटना नालंदा क्षेत्र से फोन कॉल आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस के समक्ष चुनौती बढ़ी थी, लेकिन जांच में सामने आया कि कामरान कमर के मोबाइल का अंतिम लोकेशन जहानाबाद का मिला था।

जहानाबाद के घोसी में कुछ युवकों से था संपर्क

इस क्रम में पुलिस की जांच में सामने आया कि जहानाबाद के कुछ युवकों से कामरान कमर का संपर्क था। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाया और इस मामले में शिवम कुमार टेहटा घोसी निवासी को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो राज खुलने शुरू हो गए और फिर शिवम कुमार की निशानदेही पर अपहृत का मोबाइल, घड़ी बरामद हुआ। वहीं डैडी गांव में पुल के नीचे से कामरान कमर का शव बरामद किया गया।

एक और अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

शिवम कुमार की निशानदेही पर शुभम कुमार उर्फ चीकू बिहटा पटना की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, एक युवक अब भी फरार है। इस तरह तीन युवकों ने मिलकर कामरान कमर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उनकी मंशा फिरौती वसूूलने की थी, जिसे लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।

नशे का इंजेक्शन देने के बाद गला दबाकर कर दी थी हत्या

पूरी साजिश के तहत तीनों दोस्तों ने मिलकर कामरान कमर को मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज से अगवा किया था। अगवा करने के बाद उसे जहानाबाद की घोसी थाना क्षेत्र ले जाया गया और वहां उसे हाथ पैर बांधकर नशे की सूई दी गई। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 9 दिसंबर को ही कामरान कमर की हत्या हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है, कि कामरान कमर ने खुद के अमीर होना की बात बताई थी। कहा था, कि उसके पास गाड़ियां, बुलेट, प्रॉपर्टी आदि है।

ये भी पढ़ें- शिकायत पेटी बनी दान पेटी ! जाने क्या है पूरा मामला

वहीं, जानकारी के अनुसार कामरान कमर रिमांड होम गया था, तो उसकी दोस्ती शिवम और शुभम से हुई थी। दोस्ती के बाद उसने खुद के अमीर होने की बात बताई थी। अमीर होने की बात बताने पर ही तीनों ने कामरान कमर के अपहरण करने और फिर फिरौती वसूलने की योजना तैयार की थी और फिर इसके बीच अपहरण कर हत्या की गई। हत्या करने के बाद फिरौती के लिए परिजनों को फोन किया। इस तरह कामरान कमर अपहरण कांड का पुलिस में सनसनीखेज खुलासा किया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

 

Saffrn

Trending News

Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE...

Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की...

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img