चाईबासा से तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी बनाने का सामान बरामद

चाईबासा: तीन नक्सली गिरफ्तार – पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इलाके से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर विस्फोटक बनाने का सामान सहित भारी मात्रा में कई अन्य सामान भी बरामद किया है।

पिछले 10 अक्टूबर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में जंगल और पहाड़ के बीच सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव से नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

 तीन नक्सली गिरफ्तार – तीनों कई घटनाओं में थे शामिल

पकड़े गए नक्सलियों में टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी का डेबाय पूर्ति एवं जुरिया बहांदा उर्फ माटा और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग गांव का लेबिया बोईपाई शामिल है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार किये गए माओवादियों द्वारा क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आईईडी विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली आईईडी विस्फोटक और स्पाईक होल को माध्यम बनाते हैं। इससे जुड़ा सारा सामान बरामद किया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!