आईपीएल के मिनी ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ी बने करोड़पति

रांची:आईपीएल के मिनी ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ी करोड़पति बन गये है। दुबई में हो रहे आईपीएल ऑक्शन में रॉबिन मिंज और सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा वहीं कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अपने टीम में जोड़ा है।

कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा

बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र दिल्ली ने बोली लगाई। कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

सुशांत मिश्रा पर गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किये

वहीं सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ 20 लाख में अपने टीम में जोड़ा है। झारखड के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को 20 लाख बेस प्राइज से 2 करोड़ 20 लाख रुपये बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

इस से पहले  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का ऑक्सन चल रहा है। इस बार का ऑक्सन दुबई में हो रहा है। दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित इस मिनी नीलामी में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है।

ये भी पढ़ें-थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला एक उग्रवादी गिरफ्तार, एके-47 बरामद

इस बार तो गजब की बोली लग रही है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर गजब की बोली लग रही है। अभी थोड़ी देर पहले ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस आईपीएल की इतिहास में सबसे महंगे बिके थे।

 

ये भी पढ़ें- कोरोना के नए वेरिएंट पर सरकार गंभीर-मंत्री बन्ना गुप्ता

लेकिन उनके ही देश के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीद कर रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पैट कमिंस को सनराजइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20.5 करोड़ में खरीदा है। बता दें कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 6वीं बार विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीता है। टीम में पैट कमिंस का योगदान काफी रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img