बोकारो : चास पुलिस ने चोरी व लूट के अलग-अलग दो मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से चोरी की गयी बाइक और मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। थाना प्रभारी राम प्रबेश सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को चेकपोस्ट निवासी विनय चौधरी अपनी बाइक खड़ा कर मिठाई दुकान में चले गए थे तभी अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली थी। पुलिस ने बगल में लगे सीसीटीवी को खंगाली। जिसके माध्यम से दो चोरों सूरज सिह औऱ विजय कुमार की पहचान की गई। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। सूरज के निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई हैं। दोनो चोरों ने अन्य बाइक चोरी के तीन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसकी बरामदगी की दिशा में पुलिस छापेमारी कर रही हैं। दूसरी ओर एक महिला से छीने गये मोबाइल फोन भी पुलिस ने रॉकी नामक अपराधी के पास से बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Related Posts
आदिवासी महोत्सव के लिए हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बघेल का आमंत्रण
- Asiya Nazli
- October 13, 2021
- 0
रांचीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’’ में सम्मिलित होने का आमंत्रण […]
पूरे देश में बिहारियों को मिलती है गाली, विपक्ष है बहुरुपिया-पप्पू यादव
- Asiya Nazli
- October 22, 2021
- 0
पटनाः जाप प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा के दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया […]
अवैध तरीके से शराब का हो रहा था निर्माण, पुलिस ने मारा छापा, 2 गिरफ्तार
- 22Scope
- August 26, 2021
- 0
गिरिडीह : अवैध रूप से अंग्रेजी शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात कैलाटांड़ में दो घरों में […]